नमस्कार दोस्तों Welcome back to ShramIN Shala दोस्तों, अगर आप सच में चाहते हैं कि आपका ITI interview कोई भी रोक न सके, तो आज का ये blog आपके लिए सबसे ज़रूरी है!
क्योंकि आज हम बात करने वाले हैं ITI interview Part 2 के असली game की यानि Technical Knowledge, Communication Skills, Confidence और Interview Day Strategy जो आपको बाकी candidates से 10 कदम आगे ले जाएगी।
अगर आपने Part 1 blog नहीं देखा है, तो ध्यान रहे—Part 1 में हमने Interview की foundation तैयार करना, Pre-Interview Preparation और PRO TIPS को cover किया था।
पहले वो देखना ज़रूरी है ताकि Part 2 का फायदा पूरी तरह उठाया जा सके।
याद रखिए… “Interview में जीतता वही है, जो अपने talent को सही तरीके से दिखाना जानता है।” तो वीडियो को एंड तक देखना मत भूलिए।
Technical Knowledge को Master कैसे करें?
दोस्तों, Interview में आपका सबसे बड़ा Plus Point होता है Technical Knowledge, क्योंकि interviewer सबसे पहले यही देखता है कि आपने अपने trade को कितना practically सीखा है।
बस books याद करना काफी नहीं है, Practical Experience और Trade Tools को भी revise करना ज़रूरी है। इसलिए चलिए कुछ Trade-wise Examples देखते है, जैसे –
Electrician हैं तो :
- MCB कैसे काम करती है?
- Earthing क्यों जरूरी है?
- Ohm’s Law समझाइए
Fitter के लिए :
- Vernier Caliper क्या होता है?
- Taper और Thread में क्या फर्क है?
- Bench Vice का use क्या है?
Welder हैं तो:
- Arc Welding और Gas Welding में क्या difference है?
- Welding के दौरान Safety Rules क्या हैं?
Turner / Machinist के लिए :
- Lathe Machine के parts
- Tool Setting कैसे करते हैं
इस तरह के Technical questions को पहले से ही तैयार कर ले । साथ ही नीचे दिखाई दे रहे कुछ Common Interview Questions का screenshot click करे और इस questions की तैयारी भी ज़रूर करे ताकि आप हर सवाल का ज़बाब Confidence के साथ दे सकें।
इतना ही नहीं अपनी Practical Knowledge को Strong बनाइए और Mock Questions अपने दोस्तों या seniors के साथ practice करें।
- Tell me about yourself
- आपने यह trade क्यों चुना?
- अपनी trade से related 10 tools बताइए
- Strength & Weakness
- Company में क्यों काम करना चाहते हैं?
- Salary expectation
- Team में काम करना पसंद है या अकेले?
Communication & Confidence
दोस्तों अब बात करते हैं उस skill की जो आपके knowledge को impactful बनाती है यानि Communication और Confidence!”
ध्यान रखिए Interview में voice, body language और attitude ही आपकी असली पहचान होते हैं। इसलिए सवाल ध्यान से सुनें, फिर calmly और confidently जवाब दें। Simple Hindi या Hindi-English mix में बोलें ताकि natural लगे और Eye contact बनाए रखें, हल्की smile रखें, हाथ शांत रखें।
याद रखिए—confidence वो key है जो किसी भी closed door को खोल सकती है।
Interview के दिन क्या करें और क्या न करें
दोस्तों, Interview वो दिन है जब आपकी पूरी मेहनत का असली test होता है इसलिए Interview Day के लिए भी हमे एक खास Strategy बनानी चाहिए। जैसे –
- 15–20 मिनट पहले पहुंचे
- Smile के साथ greet करें
- Permission लेकर बैठें
- सवाल ध्यान से सुनें
- Professional behavior और manners maintain करें क्यूंकि Professional behavior, आपका half selection fix कर देता है!
PRO TIPS
फ़्रेंड्स अब आते हैं उन secret PRO TIPS पर जो आपको बाकी candidates से अलग बनाते हैं!
1) हर सवाल पर 2–3 सेकंड सोचकर जवाब दें—maturity दिखती है।
2) अपने trade से जुड़े 2-3 real-life examples पहले से तैयार रखें।
3) Salary पर बात करते समय polite रहें: “Sir, company policy के अनुसार मैं flexible हूँ।”
4) Negative बातें कभी न करें—previous job या training को blame न करें।
5) Interview खत्म होते ही politely बोलें: “Thank you so much for the opportunity, Sir.”
6) Exit करते समय भी professional body language बनाए रखें।
तो दोस्तों, अब आपके पास ITI interview का complete roadmap है—Part 1 + Part 2। अगर आप इन steps को follow करेंगे, तो कोई भी interview आपको रोक नहीं पाएगा!
दोस्तों, अगर आप ITI या Diploma के किसी भी कोर्स से पासआउट हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो अभी ShramIN Jobs App को डाउनलोड कीजिए। क्योंकि इस ऐप पर आपको मिलेंगी सभी Technical Trades और Diploma Branches से जुड़ी नौकरियाँ, एक ही जगह पर!
सिर्फ जॉब ही नहीं, इस ऐप में आप English Speaking, Interview Preparation औरअन्य Skill Courses के ज़रिए अपने Communication और Practical Knowledge को भी बेहतर बना सकते हैं।और हाँ अगर आप इस ब्लॉग को Audio में सुनना चाहते हैं – सफर में, वॉक पर या बस चिल करते हुए, तो जुड़िए Spotify पर ShramIN Shala चैनल से!
