हर दिन आप telecom towers के पास से गुजरते हैं… लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन ऊँचे-ऊँचे towers के पीछे एक पूरी hidden job industry चल रही है?
एक ऐसी दुनिया… जहाँ सिर्फ network नहीं बनता, बल्कि हजारों ITI students का career भी तैयार होता है।
सबसे surprising बात ये है कि इस field में entry लेने के लिए आपको किसी बड़ी degree की जरूरत नहीं होती। अगर आपके पास सही skill set और basic technical knowledge है, तो आप आसानी से इस industry में entry ले सकते हैं।
India तेजी से 4G से 5G की तरफ बढ़ रहा है। नए towers लग रहे हैं, fiber network expand हो रहा है और rural areas तक connectivity पहुँच रही है। इसका मतलब साफ है — आने वाले समय में telecom sector में jobs की demand और बढ़ने वाली है।
लेकिन यहाँ एक problem है — opportunities बहुत हैं, demand high है… लेकिन awareness अभी भी low है।
इसलिए इस ब्लॉग में हम आपको Telecom Tower Industry की पूरी reality, job roles, salary, skills और entry process step-by-step समझाने वाले हैं।
ITI Students के लिए Top Job Roles
दोस्तों शुरुआत करते हैं सबसे important part की ITI के बाद आप टेलीकॉम सेक्टर में कौन-कौन सी jobs कर सकते हैं।
1. Telecom Tower Technician / Rigger
ये entry-level और सबसे ज्यादा demand वाली job है, जिसमें Electrician, Wireman या Fitter trade वाले students आसानी से entry ले सकते हैं। इस role में tower पर चढ़कर antenna install करना, cables fix करना और equipment mount करना होता है। अगर आप physically fit हैं और field work पसंद करते हैं, तो ये आपके लिए best शुरुआत है।
2. RF Installation Technician
ये role थोड़ा technical होता है और इसमें Electronics Mechanic या Electrician trade वाले students ज्यादा suitable होते हैं। काम में antenna alignment, signal check और RF cables connect करना शामिल होता है। Electronics की basic understanding होने से इसमें growth जल्दी मिलती है।
3. Power & DG Technician
इस role में Electrician, Diesel Mechanic या Instrument Mechanic trade वाले students tower की power system handle करते हैं। इसमें DG चलाना, battery backup manage करना और power panels संभालना शामिल होता है, इसलिए electrical knowledge यहाँ बहुत जरूरी है।
4. Operations & MaintenanceTechnician
ये role Electrician, Electronics Mechanic या Radio & TV Mechanic trade वालों के लिए अच्छा option है। इसमें tower site की maintenance, fault repair और alarm handling करना होता है। ये long-term stable job है, जिसमें experience के साथ growth मिलती है।
5. Fiber Optic Technician
ये future-oriented role है, जिसमें Electronics Mechanic या ICTSM trade वाले students काम कर सकते हैं। इसमें fiber cable splicing, testing और internet line maintenance शामिल है, और broadband के बढ़ते use के कारण इसकी demand तेजी से बढ़ रही है।
Real Skills जो आपको Job दिलाएंगी
अब सवाल आता है job मिलने के लिए सबसे जरूरी क्या है?
तो दोस्तों आज के time में सिर्फ ITI certificate काफी नहीं है…companies सीधे practical skills पर focus करती हैं। अगर आप telecom tower industry में entry लेना चाहते हैं, तो आपको कुछ core skills पर काम करना होगा, जैसे —
- tower climbing के दौरान safety follow करना
- basic electrical faults समझकर उन्हें ठीक करना
- cables को सही तरीके से पहचानना और connect करना
- और fiber tools की basic understanding रखना।
इसके साथ-साथ communication skills भी जरूरी हैं, क्योंकि site पर team के साथ coordinate करना पड़ता है। अब एक खास बात अगर आप training या apprenticeship से practical experience ले लेते हैं तो आपके job मिलने के chances कई गुना बढ़ जाते हैं, क्योंकि companies ready candidates को prefer करती हैं।
Career Growth Path
अब सबसे important सवाल —क्या इसमें growth है या life भर technician ही रहना पड़ेगा? तो इसका Simple answer है — Growth बहुत strong है। दोस्तों इस field में आपका career step-by-step आगे बढ़ता है:
- Helper
- Technician
- Senior Technician
- Supervisor
- Engineer (experience + diploma के बाद)
- Project Lead
यानी शुरुआत छोटी होती है… लेकिन growth clear और practical होती है। साथ ही 3 से 5 साल के experience के बाद आप ₹30 हजार से 50 हजार per month तक पहुंच सकते हैं और अगर आप आगे diploma या certification कर लेते हैं तो आपके लिए supervisory और engineer level roles के doors भी open हो जाते हैं।
इसके अलावा, इस industry में कई बड़ी companies हैं जहाँ आप career बना सकते हैं, जैसे:
- Cellcomm Solutions Limited
- Teleindia Networks Private Limited
- Indus Tower Ltd
- Vedang Cellular Services Pvt. Ltd
- STEELMAN TELECOM LTD
- Aerial Telecom Solutions Pvt Limited
यानी opportunities सिर्फ एक company में नहीं…बल्कि पूरे telecom ecosystem में available हैं। इसका मतलब ये field सिर्फ job नहीं…बल्कि long-term career growth का strong option भी है।
Entry कैसे लें?
दोस्तों अब सबसे practical सवाल इस field में entry कैसे लें? अगर आप ITI student हैं, तो ये simple steps follow करें:
- ITI complete करें (Electrician / Electronics / Fitter)
- Basic practical skills पर focus करें
- Apprenticeship या field training लें
- Telecom vendors या contractors में apply करें
- Experience लेते रहें और skills upgrade करते रहें
शुरुआत शायद छोटी लगे…लेकिन consistency के साथ यही आपको बड़ी growth तक ले जाती है।
अगर आप सिर्फ पढ़कर आगे बढ़ गए… तो कुछ नहीं बदलेगा।
लेकिन अगर आपने आज action लिया — तो यही आपका turning point हो सकता है।
👉 आज ही अपनी skills पर काम शुरू करें
👉 सही opportunity खोजें
👉 और telecom sector में entry लें
इसके अलावा अगर आप ITI या Diploma pass-out हैं और एक अच्छी job या skill upgrade की तलाश में हैं, तो अभी Download करें e। यहाँ आपको ITI और Diploma trades से related latest jobs, skill-based courses और English learning options एक ही platform पर मिलेंगे।
और अगर आप हमारे blog को कभी भी audio format में सुनना चाहते हैं, तो ShramIN Shala के Spotify channel से भी जरूर जुड़िए।
याद रखिए — success उन्हीं को मिलता है जो सही time पर action लेते हैं।
