आज भी ITI और Diploma करने वाले लाखों छात्रों के करियर पर समाज में फैली कुछ गलतफहमियों का गहरा असर पड़ता है। ये myths न सिर्फ उनके decisions को प्रभावित करते हैं बल्कि कई बार उन्हें गलत दिशा में ले जाते हैं। इसलिए इन गलत धारणाओं को समझना और सही जानकारी पाना बेहद जरूरी है।
नीचे हम उन्हीं 5 सबसे बड़ी गलतफहमियों की बात कर रहे हैं जो ITI और Diploma students को सबसे ज्यादा confuse करती हैं।
गलतफहमी नंबर 1: “ITI या Diploma के बाद सरकारी नौकरी पक्की है”
बहुत से students और parents मानते हैं कि ITI या Diploma पूरा होते ही Railway, Electricity Department या PSU में नौकरी आसानी से मिल जाएगी। लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।
Reality:
हर साल लाखों उम्मीदवार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते हैं सीटें बहुत कम होती हैं Competition हजारों गुना अधिक होता है सिर्फ Diploma या ITI काफी नहीं, Exams + Interview + Physical Test सब clear करना होता है
क्या करें?
Competitive exams की तैयारी साथ-साथ शुरू करें
ये exams consider करें:
RRB ALP / Technician
DRDO Technician
NTPC / BHEL / ISRO
सही trade चुनें जिससे आपके पास ज्यादा job options हों
गलतफहमी नंबर 2: “Private Companies में कोई Future नहीं है”
कई लोग सोचते हैं कि अगर सरकारी नौकरी नहीं मिली, तो private job सिर्फ timepass है या उसमें growth नहीं मिलती।
Reality:
Private sector में आपको सबसे पहले मौका मिलता है skills दिखाने का
Private companies training देती हैं + growth के मौके देती हैं
ITI और Diploma वाले कई लोग आज Technician से Manager तक पहुंच चुके हैं
सच ये है:
Growth आपकी skills, behaviour और सीखने की क्षमता पर depend करती है।
गलतफहमी नंबर 3: “ITI और Diploma की Value कम है”
कुछ लोग मानते हैं कि ITI या Diploma वो करते हैं जो पढ़ाई में कमजोर होते हैं। यह सोच पूरी तरह गलत है।
Reality:
ITI और Diploma में practical knowledge सिखाई जाती है
Industry को theory नहीं बल्कि hands-on skills की जरूरत होती है। कई बार B.Tech students भी ITI वालों से workshop skills सीखते हैं।
सीधी बात: आज की industries को degree नहीं, skill चाहिए।
गलतफहमी नंबर 4: “Job मिल गई, अब सीखने की जरूरत नहीं”
बहुत से students नौकरी मिलते ही learning बंद कर देते हैं। यही सबसे बड़ी career mistake है।
Reality:
Industry तेजी से बदल रही है
Machinery, Automation और Technology upgrade हो रही है
Skill update न करने पर growth रुक जाती है
क्या करें?
रोज 15–20 मिनट learning habits develop करें
नई techniques, machines और tools सीखें
Online courses का फायदा उठाएं।
गलतफहमी नंबर 5: “Foreign Job सिर्फ B.Tech वालों को मिलती है”
यह myth भी काफी common है, जबकि सच्चाई बिल्कुल उलटी है।
Reality ye है की Gulf Countries, Japan और Europe में skilled workers की भारी demand है। ITI और Diploma holders को भी high-paying jobs मिलती हैं।
बस आपको चाहिए, सही certification, English / Japanese language basics, सही placement guidance और फिर आप भी विदेश में लाखों का package पा सकते हैं।
Career Boosting Pro Tips
नीचे दिए गए tips को फॉलो करके आप 6 महीनों में अपने career की direction बदल सकते हैं:
🔹 Tip 1: Apprenticeship जरूर करें NAPS / NATS schemes का फायदा उठाए Stipend + Experience एक साथ मिलेगा।
🔹 Tip 2: एक Skill में Mastery बनाएं Welding, Electrical, CNC Programming या अपने trade का कोई भी specialist skill
🔹 Tip 3: Free Online Courses करें Coursera, Skill India, YouTube यहां free certified courses उपलब्ध हैं।
🔹 Tip 4: Resume & Interview Skills सीखें। Strong resume बनाएं, Body language पर काम करें, Interview questions की practice करें
🔹 Tip 5: Networking करें। WhatsApp groups, Facebook Groups, Industry contacts नेटवर्क जितना बड़ा होगा, opportunities उतनी जल्दी मिलेंगी।
इन 5 गलतफहमियों को आज ही अपने दिमाग से निकाल दें।
अगर आपने सही तरीके से सीखना, तैयारी करना और skills पर काम करना शुरू कर दिया, तो आने वाले कुछ महीनों में आपका career नई रफ्तार पकड़ सकता है।
अगर आप ITI या Diploma pass-out हैं और एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं — तो अभी ShramIN Jobs App डाउनलोड करें।
यहां आपको मिलेंगे: सभी trades और diploma branches की नौकरी, Free courses, English learning feature, Career improvement tools साथ ही अगर आप इस वीडियो या ब्लॉग को audio format में सुनना चाहते हैं, तो जुड़ें ShramIN Shala के Spotify चैनल से
इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ ज़रूर शेयर करें ताकि और लोग भी अपना career सही दिशा में ले जा सकें।
Keep Learning, Keep Growing और जुड़े रहिए ShramIN Shala के साथ!
