अगर आपने ITI कर ली है… लेकिन अभी तक job नहीं मिली, तो सबसे पहले एक बात clear कर लीजिए— ITI करने के बाद job automatically नहीं मिलती।
आज की private companies सिर्फ certificate नहीं, बल्कि skills + communication + attitude देखती हैं।
लेकिन अच्छी बात ये है कि अगर आप सही direction में काम करें, तो ITI के बाद job पाना काफी आसान हो सकता है।
इस ब्लॉग में आपको मिलेगा एक complete roadmap —
Skill से लेकर Interview तक
Job search से लेकर Growth तक
Reality Check (Ground Reality समझिए)
बहुत से students ये सोचते हैं: “ITI कर ली = Job मिल जाएगी” लेकिन reality ये है:
- Companies skill-based hiring करती हैं
- सिर्फ certificate से selection नहीं होता
- Practical knowledge + discipline ज्यादा important है
Simple rule: “Skill strong = Job chances high”
Step 1 – Apni Skills Strong Karo
अब बात करते हैं सबसे पहले और सबसे important step की — Skill Development। आपने जिस भी trade से ITI किया है, उसमें strong होना बहुत जरूरी है। क्योंकि companies सिर्फ आपकी qualification नहीं, बल्कि ये देखती हैं कि आप practically कितना काम जानते हैं और field में कितने confident हैं।
जैसे Electrician के लिए wiring practice, tools की knowledge और safety rules जरूरी हैं, वहीं Fitter के लिए machine handling और measurement tools की understanding जरूरी होती है।
याद रखें, company को “काम करने वाला” इंसान चाहिए, सिर्फ certificate holder नहीं।
Step 2 – Basic Computer & Communication Skills
दोस्तों, अब बात करते हैं दूसरे सबसे important step की यानि वो skill जिसे ज्यादातर students ignore कर देते हैं… लेकिन selection के समय यही सबसे बड़ा फर्क बनाती है।
आज के समय में private job पाने के लिए सिर्फ technical skills काफी नहीं हैं, बल्कि Basic Computer Knowledge और Communication Skills भी उतनी ही जरूरी हैं।
Companies ऐसे candidates को ज्यादा prefer करती हैं:
- जो basic computer काम कर सकें
- और अपनी बात clearly और confidently रख सकें
आपको इतना आना चाहिए कि:
- आप एक simple resume बना सकें
- email भेज सकें
- और basic English में अपना introduction दे सकें
दोस्तों अब सवाल आता है — ये skill improve कैसे करें?
तो इसके लिए आप ShramIN Jobs App के Learn English feature का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये एक free feature है, जिसकी मदद से आप English speaking आसानी से सीख सकते हैं। इसमें आपको “Speak with AI” का option मिलता है, जहाँ आप AI के साथ practice कर सकते हैं कभी भी, कहीं भी और बिना किसी hesitation के।
साथ ही इसमें आपको recorded classes भी मिलती हैं, जिससे आप step-by-step सीख सकते हैं। यानि अब English सीखना मुश्किल नहीं रहा…बस आपको रोज थोड़ा-थोड़ा practice करना है। याद रहे Perfect English नहीं, बल्कि clarity और confidence ज्यादा important है।
Step 3 – Resume (CV) बनाना सीखें
चलिए अब बात करते हैं तीसरे important step की — जो company में आपकी पहली entry बनाता है, यानी आपका Resume। कई students यहीं गलती कर देते हैं, जिसकी वजह से skills होने के बाद भी उन्हें call नहीं आता।
इसलिए आपका resume simple, clear और to-the-point होना चाहिए। इसमें Name, Contact Details, ITI Trade, passing year, skills और अगर कोई experience है तो वो जरूर mention करें।
Skills में Electrical Wiring, Machine Maintenance, Tool Handling जैसी practical abilities लिखें, ताकि company को साफ समझ आए कि आप क्या काम कर सकते हैं।
अगर आप एक professional resume बनाना सीखना चाहते हैं, तो description में दिए गए video link को जरूर देखें।
Step 4 – Job कहाँ ढूंढें?
दोस्तों चलिए अब आते हैं अगले important step की — जहाँ से आपकी actual job hunt शुरू होती है। सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर job मिलेगी कहाँ से?
सबसे पहले आप online platforms का use कर सकते हैं, और इसके लिए एक बहुत अच्छा option है — ShramIN Jobs App।
ये एक free platform है, जहाँ खास तौर पर ITI और Diploma students के लिए jobs available रहती हैं। चाहे आप fresher हों या आपके पास experience हो — दोनों तरह की jobs यहाँ मिल जाती हैं।
सबसे अच्छी बात ये है कि ये pan India platform है, मतलब आप भारत के किसी भी कोने से किसी भी location की job के लिए apply कर सकते हैं। यानि अगर आप सही जगह से job search शुरू करते हैं, तो आपके chances कई गुना बढ़ जाते हैं।
दूसरा तरीका है companies की official websites पर जाकर “Career” section में apply करना। बड़ी companies अक्सर अपनी vacancies वहीं update करती हैं।
तीसरा और सबसे effective तरीका है — अपने city के industrial area में जाकर direct visit करना। वहाँ जाकर आप resume submit कर सकते हैं और job के बारे में पूछ सकते हैं।
Step 5 – Apprenticeship
दोस्तों अब बात करते हैं उस smart step की — जो beginners के लिए सबसे आसान entry बन सकता है, यानी Apprenticeship। अगर direct job नहीं मिल रही, तो इसका मतलब ये नहीं कि opportunities खत्म हो गई हैं, बल्कि आपको सही रास्ता चुनना है।
Apprenticeship में आप सीखते भी हैं और साथ में earning भी करते हैं। यहाँ आपको real industry experience, monthly stipend और company में काम करने का मौका मिलता है।
कई companies apprenticeship के बाद permanent job भी दे देती हैं, क्योंकि तब तक आप उनके काम को अच्छे से समझ चुके होते हैं।
Step 6 – Interview कैसे crack करें?
अब बात करते हैं उस step की — जहाँ आपकी सारी मेहनत का result निकलता है, यानी Interview। यहीं पर decide होता है कि आपको job मिलेगी या नहीं।
Interview में आमतौर पर आपसे आपके trade से जुड़े questions पूछे जाते हैं, आपका basic introduction लिया जाता है और आपकी practical knowledge को check किया जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप अपनी basics clear रखें और confidently जवाब दे सकें।
अगर आप confident हैं, तो selection के chances अपने आप बढ़ जाते हैं।
Pro Tips
दोस्तों अब last मे कुछ ऐसे Pro Tips जो आपकी job पाने की speed को बढ़ा सकते हैं।
- Resume हमेशा updated रखें
- Daily jobs के लिए apply करते रहें
- Interview से पहले company के बारे में जान लें
- Simple और professional dressing रखें
- Time पर पहुँचे — punctuality बहुत matter करती है
- Fake information कभी ना दें
- हर interview से सीखें और improve करें
Job मिलना end नहीं है… शुरुआत है Helper → Technician → Senior → Supervisor
2–3 साल में salary double हो सकती है
अगर आप सच में ITI के बाद job चाहते हैं, तो ये 3 चीज़ें याद रखें:
Skill strong करो
Daily apply करो
Consistent रहो
क्योंकि: “Opportunity सबको मिलती है… लेकिन ready वही होता है जो daily action लेता है।”
अगर आप ITI या Diploma pass-out हैं और job ढूंढ रहे हैं, तो:
ShramIN Jobs App डाउनलोड करें
Latest jobs + apprenticeship + courses एक ही जगह पाएं
और याद रखें— Video देखने से career नहीं बनता… Action लेने से बनता है।
